पेड़ों का महत्व – Unseen Passage in Hindi

अपठित गद्यांश

अपठित गद्यांश - Class 5,6

Unseen passages in Hindi for Class 5, Class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10 with Questions.

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

पेड़ों का महत्व

पेड़ हम सभीके लिए बहुत जरूरी हैं। पेड़ों के कारण ही हमारी यह धरती हरी-भरी है। पेड़ों के कारही हमारी इस पृथ्वी पर पशु-पक्षी और कीड़े-मकोड़े जीवित रहते हैं। हम सभी जिस ऑक्सीजन के कारण जीवित हैं वह ऑक्सीजन हमें पेड़ों से ही मिलती है। मनुष्य बहुत समय पहले से ही पेड़ों से मिलने वाली लकड़ियों से आग जलाता था और उससे अपना भोजन बनाता था। पेड़ों की लकड़ियों से ही लोग अपने घर और फर्नीचर बनाते हैं। पेड़ों से हमें फल मिलते हैं, सुंदर-सुंदर फूल मिलते हैं, पेड़ों से हमें मसाले मिलते हैं। कुछ पेड़ों के फल, पत्तियों और जड़ों से बहुत सी दवाइयाँ बनती हैं। इस तरह पेड़ हमारे मित्र हैं जो हमारे काम में आते हैं। पेड़ प्रकृति की सहायता करते हैं क्योंकि जहाँ पेड़ होते हैं वहाँ बादल आते हैं बारिश होती है, पक्षी और जानवरों को भी रहने की जगह मिलती है। बहुत दुख की बात है कि हम लोगों ने इतने ज्यादा पेड़ों को काट दिया है कि हमारी धरतीपर ऑक्सीजन की कमी हो गई है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा और पशु-पक्षियों का जीवन सुरक्षित रहे।



प्रश्न

(क) पेड़ों के कारण क्या-क्या होता है?

(ख) पेड़ की लकड़ियों का उपयोग किस-किस काम में किया जाता है?

(ग) पेड़ों से हमें और क्या-क्या मिलता है?

(घ) पेड़ प्रकृति की सहायता कैसे करते हैं?

(ड.) आपको क्या लगता है कि हमें पेड़ क्यों लगाने चाहिएँ?



                 





अपठित गद्यांश

TIPS & TRICKS

अपठित गद्यांश के

प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।

प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए।

गद्यांश को एक से दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

गद्यांश को दूसरी बार पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को एक बार पढ़ें।

“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”

HINDI UNSEEN PASSaGES

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *