निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन
यह कथन तो हम सभी ने सुना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। किसी भी बात को
सुनने और उसे गहराई से समझने में अंतर होता है। एक स्वस्थ शरीर यानि एक ऐसा शरीर जिसमें दिन भर सभी कार्यों को आराम से पूर्ण करने की क्षमता हो, जो लचीला हो और जो रोगमुक्त हो। एक स्वस्थ मन यानि ऐसा मन जो शांत हो, उत्साहित हो और प्रफुल्लित हो। ऐसा मन जो किसी विपरीत परिस्थिति में भी स्वयं आनंद और उत्साह से पूर्ण रहे।
अतः यह आवश्यक है कि अगर हम एक सफलता और आनंद से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखना होगा जिससे हमें एक उत्साह और आशा से भरपूर मन को प्राप्त करने में भी आसानी होगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें दैनिक व्यायाम करना आवश्यक है क्योंकि इससे पूरे शरीर में रक्त का संचार होता है जिससे कोशिकाओं को ऑक्सीजन युक्त रक्त मिलता है और उनकी कार्य क्षमता बढ़ जाती है। व्यायाम करने, दौड़नेसुबह प्रकृति के बीच टहलने से हम अधिक ऑक्सीजन अपनी साँसों में ले पाते हैं और हमारे शरीर में प्रसन्नता बढ़ाने वाले हॉर्मोन प्रवाहित होने लगते है। सुबह और शाम को किया गया थोड़ा सा व्यायाम हमें एक ऊर्जा से युक्त प्रसन्न जीवन जीने में सहायता करता है। फलतः हम अपने परिवार तथा प्रियजनों के लिए भी खुशी और उत्साह का कारण
बनते है।
प्रश्न
(क) स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन किसे कहते हैं?
(ख) हमें एक स्वस्थ शरीर की आवश्यकता क्यों है?
(ग) शरीर का रोगी होना और स्वस्थ होना मानसिक स्वास्थ्य को किस प्रकार प्रभावित करता है?
(घ) व्यायाम करने से क्या लाभ मिलता है?
(ड.) आपके अनुसार एक छात्र किस प्रकार अपने जीवन में व्यायाम को शामिल कर सकता है और इससे उसे क्या लाभ होगा?
,
अपठित गद्यांश
अपठित गद्यांश के
प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।
प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए।
गद्यांश को एक से दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
गद्यांश को दूसरी बार पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को एक बार पढ़ें।
“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”
