सूरज-Suraj- Unseen Passage in Hindi

अपठित गद्यांश

अपठित गद्यांश - Class 6,7,8

Unseen passages in Hindi for class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10 with Questions.

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

सूरज

सूरज नहीं होता तो धरती पर जीवन भी नहीं होता। हम सभी के लिए सूरज बहुत आवश्यक है। यह हमें प्रकाश देता है, इससे हमें गर्मी मिलती है। सूरज अगर नहीं होता तो इस धरती पर जीवन का विकास सम्भव नहीं होता। बरसात या ठण्ड के दिनों में जब सूरज नहीं निकलता तो हम सभी बैचेन हो जाते हैं। परन्तु गर्मियों में निकले वाली तेज में धूप हमें तपा और जला देती है और हम शाम को इसके ढलने का इंतजार करते हैं। यह बिलकुल निश्चित है कि इसके बिना इस धरती पर जीवन सम्भव ही नहीं है।

सूरज की सबसे अधिक जरूरत हमें सर्दियो में मह्सूस होती है। विज्ञान के अनुसार सूरज की किरणों में कुछ ऐसी किरणें भी होती हैं जो हानिकारक होती हैं। ये किरणें शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती हैं। पूर्व दिशा में सूरज का उदय होता है और सूरज पश्चिम दिशा में अस्त होता है। उदय और अस्त के सम़य के सूरज लाल रंग का प्रतीत होता है। हवा में उपस्थित बारिश की बूंदों पर जब सूरज की किरणें पड़ती हैं तब इंद्रधनुष बनता है। वास्तव में सूरज का असली रंग सफेद होता है और वातावरण के कारण यह पीला दिखाई पड़ता है। सूरज का आकार में इतना बड़ा होता है कि उसके अंदर बहुत सी पृथ्वी समा सकती है। कहते हैं कि सूरज एक टुकड़ा जो पेंसिल जितना छोटा होता है वह भी अगर धरती पर आ जाए तो मानव 145 किलोमीटर की दूरी से ही जलकर मर सकता है। एक दिन भी अगर सूरज नहीं निकलेगा तो पूरी धरती कुछ ही घंटों में बर्फ में बदल जाएगी।

मानव ही नहीं इस धरती में सभी के लिए सूरज बहुत जरूरी होता है क्योंकि इसके बिना पेड़ पौधे भी जीवित नहीं रह सकते भोजन भी नहीं बना सकते। सूरज आकाशगंगा का चक्कर लगाता है और अब तक वह सिर्फ 20 बार ही आकाश गंगा का चक्कर लगा पाया है। जबकि उसे एक चक्कर में 25 करोड़ साल लग जाते हैं। सूरज नहीं होगा तो धरती बिलकुल ठण्डी हो जाएगी और यहाँ जीव-जन्तु नहीं होंगे तथा पेड़-पौधों भी नहीं होंगे। सूरज के उदय होने के साथ ही धरती पर जीव-जन्तुओं के सभी कार्यों की शुरुआत हो जाती है और सभी अपने-अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं। सूरज की पहली किरण के निकलते ही चिड़ियों की चहचहाट, फूलों का खिलना, मानवों का अपने-अपने कार्यों में व्यस्त हो जाना प्रारम्भ हो जाता है। अगर हमें सूरज की गर्मी आवश्यक मात्रा में न मिले पाता तो हमें कई प्रकार की बीमारियाँ अपना शिकार बना सकती हैं। सूरज के किरणों के कारण घर में सीलन और कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े घर से दूर रहते हैं। इससे घर बीमारियों के हमले से बचा रहता है।

प्रश्न:

(क) सर्दियों और गर्मियों में सूरज का हम पर क्या अलग अलग प्रभाव पड़ता है?                                    

(ख) सूरज हमारे लिए आवश्यक क्यों है?                                          

(ग)सूरज का असली रंग क्या होता है इंद्रधनुष कैसे बनता है?                                    

(घ) सूरज नहीं होगा तो क्या होगा?                             

(ड.)सूरज के उगने के साथ क्या क्या शुरू हो जाता है?          

अपठित गद्यांश

TIPS & TRICKS

अपठित गद्यांश के

प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।

प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए।

“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”

sun, sunny, weather-159392.jpg

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *