सुमित की वार्षिक परीक्षा – Unseen Passage in Hindi

अपठित गद्यांश

अपठित गद्यांश - Class 6,7

Unseen passages in Hindi for class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10 with Questions.

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

सुमित की वार्षिक परीक्षा

सुमित की वार्षिक परीक्षाएँ 10 दिनों बाद शुरू होने वाली थीं। सुमित क्लास 6 में पढ़ रहा था।अपनी परीक्षा को पास देखकर वह बहुत डर गया। उसे लगा कि वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाएगा। सुमित की माँ पढ़ाई में उसकी सहायता करती थीं। माँ ने सुमित को समझाया किअपनी परीक्षा के लिए उसे एक टाइम-टेबल बना लेना चाहिए। उनकी बात मानकर सुमित ने अपने लिए एक परीक्षा टाइम-टेबल बनाया। उसने पहले अपने सभी विषयों हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान आदि के नाम लिखे फिर उसने इन सभी विषयों के पाठों के नाम लिखे।


सुमित ने माँ के साथ बैठकर यह सोचा कि वह एक दिन में कितने घंटे पढ़ाई कर सकता है? माँ ने उसे कहा कि शाम को खेलने के लिए भी उसे कुछ समय रखना चाहिए। अपने दोस्तों के साथ एक-दो

घंटे खेलने और हँसी-मजाक करने से वह खुश भी रहेगा और स्वस्थ भी रहेगा। इस तरह

सुमित ने देखा कि वह दिन भर में 5-6 घंटे पढ़ सकता है।             


सुमित ने हिसाब लगाया कि 10 दिनों में वह 25-30 घंटे पढ़ाई कर सकता है। अब सुमित ने अपने हर विषय और उसके पाठों के लिए समय लिख लिया, जैसे गणित में वह कमजोर है तो गणित के लिए 10 घंटे। उसकी परीक्षा में गणित के 7 पाठ आने वाले थे तो हर पाठ के लिए 1 घंटा और 2 घंटे दोहराने के लिए। इसी तरह सुमित ने अपने सभी विषयों और पाठों के लिए टाइम-टेबल बना लिया। अब सुमित का डर समाप्त हो गया। अब उसे विश्वास हो गया कि वह परीक्षा की पढ़ाई को समय पर पूरा कर सकता है। सुमित ने अपनी वार्षिक परीक्षा बहुत उत्साह से दी और उसे परीक्षा में बहुत अच्छे नंबर भी मिले। सुमित अब सीख गया था कि किसी भी परीक्षा की तैयारी किस तरह बिना किसी डर के की जा सकती है।

      


प्रश्न

(क) सुमित की वार्षिक परीक्षाएँ कब शुरू होने वाली थीं? वह क्यों डर गया?

(ख) उसके माता-पिता क्या तैयारियाँ करने लगे?

(ग) सुमित की माँ ने उसे क्या समझाया?  माँ की बात मानकर सुमित ने क्या किया?

(घ) माँ ने सुमित को खेलने के लिए कुछ समय रखने को क्यों कहा?

(ड.) परीक्षा का टाइम-टेबल बनाने से सुमित को क्या लाभ हुआ?

                      

अपठित गद्यांश

TIPS & TRICKS

अपठित गद्यांश के

प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।

प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए।

गद्यांश को एक से दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

गद्यांश को दूसरी बार पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को एक बार पढ़ें।

“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”

HINDI

UNSEEN PASSGES

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *