Samachar Patra – Unseen Passage in Hindi

अपठित गद्यांश

अपठित गद्यांश - Class 6,7,8

Unseen passages in Hindi for class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10 with Questions.

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

समाचार-पत्र

पहले के दिनों में एक जगह से दूसरी जगह तक सूचनाएँ और खबर पहुँचाने का कोई आसान तरीका या साधन नहीं था। किसी घुड़सवार को भेज कर या एक कबूतर के गले में चिठ्ठी बाँधकर सूचनाएँ पहुँचाई जाती थीं। समाचार पत्र का विकास होने से यह काम बहुत आसान हो गया है। मनुष्यने समाचार पत्र का आविष्कार दुनिया भर के समाचारों को आसानी से प्राप्त करने के लिए किया। सामाचार पत्र के आने के बाद से तो सूचनाओं का जैसे भंडार ही लग गया।

माना जाता है कि सबसे पहला समाचार पत्र इटली में बेसिन नाम की जगह पर निकला था।  बाद में दुनिया के अन्य देशों को भी इसका महत्व समझ में आया और वे भी अपने यहाँ भी समाचार पत्र छापने लगे। भारत में भी18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के कारण समाचार पत्र छपने लगा। कलकत्ते से भारत का प्रथम समाचार पत्र निकला। पहले के दिनों में समाचार पत्र का प्रयोग सैनिकों के द्वारा सूचनाएँ देने के लिए किया जाता था। सन् 1826 में कोलकाता में हिन्दी भाषा का पहला समाचार पत्र निकला था जिसका नाम ‘उदन्त मार्तंड’ था।

वर्तमान समय में दुनिया की सभी भाषाओं में समाचार-पत्र निकलते हैं। समाचार पत्र से हमें घर में बैठकर ही देश-विदेश में होने वाली घटनाओं का पता चल जाता है। है। विश्व के हर देश में उनकी भिन्‍न-भिन्‍न भाषाओं में समाचार पत्रों का प्रकाशन होता है। प्रत्येक उम्र और वर्ग का व्यक्ति इसे पढ़ना पसंद करता है और यह सबसे सस्ता साधन होने के कारण इसे सभी खरीद सकते हैंसमाचार पत्र को पढ़ने वालों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है क्योंकि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी इसे पढ़नापसंद करते हैं। इसमें सभी के मनोरंजन और जानकारी के लिए कुछ ना कुछ पढ़ने को अवश्य होता हैे।

दुनिया के हर देश के हर कोने की जानकारी हम आज अपने घर में बैठे-बैठे ही समाचार पत्र मे पढ़ सकते है। समाचार पत्र में मनोरजन, व्यापार, खेल-कूद, राजनीति, शिक्षा, शासन-प्रशासन आदि से जुड़ी अनेकजानकारियाँ पाठक को दी जाती हैं। इसके अलावा हमेंसमाचार पत्रों में कविता, कहानियाँ

चुटकले, लेख आदि अनेक प्रकार की चीजें पढ़ने को मिलती हैं।हमारे देश भारत के कुछ प्रमुख समाचार पत्र हैं – स्टेट्स्मैन, हिंदुस्तान टाइम, टाइम्स ऑफ इंडिया लोकमत, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर-उजाला आदि।

प्रश्न:

(क) पुराने जमाने में एक जगह से दूसरी जगह तक सूचना कैसे पहुँचाते थे? सबसे पहला समाचार पत्र किस जगह पर निकला था?                                              

(ख) हिन्दी के पहले समाचार पत्र का नाम क्या था और वह कब और कहाँ निकला था?        

(ग) आपको क्या लगता है कि लोग समाचार पत्र पढ़ना क्यों पसंद करते हैं?                                  

(घ) भारत देश के कुछ प्रमुख समाचार पत्र कौन कौन से हैं?                                        

(ड.) समाचार पत्रों की तरह ही इस्तेमाल होने वाले किन्हीं दो संचार माध्यमों के नाम लिखें?                     


अपठित गद्यांश

TIPS & TRICKS

अपठित गद्यांश के

प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।

प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए।

गद्यांश को एक से दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

गद्यांश को दूसरी बार पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को एक बार पढ़ें।



“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *