Samudra ke rhasya – समुद्र के रहस्य – Unseen Passage in Hindi

अपठित गद्यांश

Unseen Passage

अपठित गद्यांश - Class 5,6

Unseen passages in Hindi for Class 5, Class 6, Class 7, Class 8, Class 9, Class 10 with Questions.

Samudra ke rahasya-Unseen Passage in Hindi

समुद्र के रहस्य - अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

समुद्र के रहस्य

रजनी के स्कूल में 8 जून को समुद्र दिवस मनाया गया। इसमें चित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बच्चों ने अपनी-अपनी क्लास में समुद्र में रहने वाले जीवों पर चार्ट बनाए। जिसमें उनके चित्र के साथ-साथ उनके बारे में बहुत सारी मनोरंजक जानकारी भी दी गई थी। बड़ी कक्षाओं 9 और 10 के छात्रों ने इस पर मॉडल भी बनाए जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे समुद्र का उपयोग बिजली बनाने, मछली पकड़ने और

एक जगह से दूसरी जगह जहाजों से समान पहुँचाने के लिए किया जाता है।




रजनी को यह सभी देखना और सीखना बहुत अच्छा लगा पर उसे सबसे अधिक पसंद आई वह विडियो फिल्म जो उन्हें स्कूल में समुद्र के बारे में दिखाई गई। इस विडियो में बहुत सारी ऐसी बातें समुद्र के बारे में बताई और दिखाई गईं जो बहुत रोचक थीं। जैसे इसमें बताया गया कि हमारी पृथ्वी के 70% स्तर पर समुद्र फैला हुआ है। हम मनुष्य सिर्फ उसके 5% हिस्से को देख पाएँ हैं। सबसे अधिक मजेदार बात जो रजनी को पता चली वह थी कि समुद्र के अंदर बाहर की धरती की तरह ही पहाड़, नदियाँ, झरनें और ज्वालामुखी हैं। वहाँ विशाल खाइयाँ हैं और ऐसी नदियाँ हैं जो हजारों किलोमीटर तक लंबी हैं।।




समुद्र में रहने वाले विशाल ऑक्टोपस के बारे में भी बताया गया कि वे 13 मीटर तक लंबे होते हैं परंतु वे इतने खतरनाक नहीं होते जितना कि उन्हें कुछ फिल्मों में दिखाया जाता है बल्कि उन्हें तो अकसर स्पर्म व्हेल अपना शिकार बना लेती हैं। रजनी को यह जानकर बहुत मजा आया कि सफेद सार्क जिससे सभी डरते हैं उनकी भी अपनी पसंद की जगहें हैं जहाँ वे घूमने जाना पसंद करती हैं। ऐसी ही एक जगह को

व्हाइट सार्क कैफे कहा जाता है। यह सब जानकार रजनी ने निश्चय किया वह स्वयं भी अब समुद्र के बारे रोचक जानकारी जमा करेगी और इसका एक प्रोजेक्ट बना कर अपनी क्लास में दिखाएगी।




प्रश्न


(क) रजनी के स्कूल में कौन सा दिवस मनाया गया और कौन सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया?

(ख) 9 और10 के छात्रों ने क्या बनाया?

(ग) विडियो फिल्म में समुद्र के बारे में क्या मजेदार बातें बताई गईं?

(घ) रजनी को समुद्र के कौन सी बात सबसे मजेदार लगी?

(ड.) विशाल ऑक्टोपस के बारे में क्या बताया गया?




Like And Share






अपठित गद्यांश

TIPS & TRICKS

अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर लिखते समय अपने शब्दों का प्रयोग करें।




प्रश्नों के उत्तर छोटे होने चाहिए और भाषा सरल होनी चाहिए


गद्यांश को एक से दो बार ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।





गद्यांश को दूसरी बार पढ़ने से पहले सभी प्रश्नों को एक बार पढ़ें।



अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर पूछे गए प्रश्नों के अनुसार ही लिखने का प्रयास करें।


“अपठित गद्यांश नए-नए शब्दों को सीखने, विचारों को व्यक्त करने और शुद्ध वाक्य रचना करने में सहायक होते हैं। ”

HINDI UNSEEN PASSaGES

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *